{"_id":"6adfb92991c5a385250ea0f2","slug":"paddy-procurement-picks-up-pace-roads-at-market-yards-begin-to-clear-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165230-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धान का उठान तेज, मंडियों की सड़कें होने लगीं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धान का उठान तेज, मंडियों की सड़कें होने लगीं खाली
Tue, 27 Oct 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी मंडी में तौल के बाद धान की बोरियों को सड़क पर रखता मजदूर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद और उठान में तेजी आने से किसानों को राहत मिलने लगी है। मंडियों में धान का उठान तेज होने से सड़कों और फड़ों से धान धीरे-धीरे हटने लगा है। इससे मंडियों में हालात सामान्य होने लगे हैं।
अब तक जिले की सभी अनाज मंडियों में 3,06,993 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 2,76,378 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, जबकि खरीदी गई फसल में से 2,25,865 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। यह कुल खरीद का 81.72 प्रतिशत है।
जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नितिन सिंगला ने बताया कि जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 1,16,297 मीट्रिक टन, हैफेड ने 97,693 मीट्रिक टन और हरियाणा भंडारण निगम ने 61,771 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। विभागों की ओर से खरीदी गई फसल का उठान लगातार किया जा रहा है, जिससे मंडियों में जगह खाली हो रही है।
विज्ञापन
जिले की मंडियों में खरीद के आंकड़ों के अनुसार सरस्वतीनगर अनाज मंडी में 61,495 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। जगाधरी मंडी में 45,333 मीट्रिक टन और रादौर मंडी में 37,279 मीट्रिक टन धान खरीदा गया। व्यासपुर मंडी में 32,679 मीट्रिक टन, छछरौली में 25,724 मीट्रिक टन फसल की खरीद हुई।
प्रतापनगर में 21,738 मीट्रिक टन और साढौरा मंडी में 21,542 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इसके अलावा रणजीतपुर मंडी में 9,106 मीट्रिक टन, रसूलपुर में 9,258 मीट्रिक टन, गुमथला राव में 5,730 मीट्रिक टन, खारवन में 3,658 मीट्रिक टन, जठलाना में 2,530 मीट्रिक टन और यमुनानगर मंडी में 306 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
मंडियों में सुविधाएं दुरुस्त रखें : डीसी
डीसी प्रीति ने बताया कि धान खरीद शुरू होने से पहले मंडियों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। संबंधित अधिकारियों को बिजली, स्वच्छ पेयजल और शौचालयों सहित जरूरी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि नमी के कारण खरीद में परेशानी न हो और उन्हें फसल का उचित मूल्य समय पर मिल सके।