{"_id":"6adfb979880edf30dd0069a6","slug":"adopt-the-teachings-of-maharishi-valmiki-kanwarpal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-165229-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं अपनाएं : कंवरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं अपनाएं : कंवरपाल
Tue, 27 Oct 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि को नमन करते पूर्व मंत्री कंवरपाल। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति, नैतिकता और जीवन मूल्यों की अमूल्य धरोहर है। इसमें भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र का वर्णन किया गया है। श्रीराम ने राजा, भाई, पिता और पति के रूप में जिन आदर्शों को प्रस्तुत किया, वे आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती ज्ञान, साधना, साहित्य और मानवीय गरिमा के मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। उनकी शिक्षाएं समाज को नैतिकता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। समारोह में छछरौली के एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने मुख्य अतिथि और अन्य उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
विज्ञापन
संचालन जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, घुमंतू जाति आयोग के उपाध्यक्ष ओमपाल, रोजी मलिक आनंद, जिला कल्याण अधिकारी ईश्वर सिंह राठी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता इत्यादि मौजूद रहे।