{"_id":"6abeba3627f64934090d9d14","slug":"worker-dies-of-electrocution-colleague-suffers-burns-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163866-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मजदूर की करंट लगने से गई जान, साथी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मजदूर की करंट लगने से गई जान, साथी झुलसा
Fri, 02 Oct 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र केबूड़िया गुरुद्वारा में वीरवार शाम को काम करने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने नगावा जागीर निवासी 26 वर्षीय सुनील को मृत घोषित कर दिया। वहीं 32 वर्षीय अमित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
परिजनों ने बताया की नगावा जागीर निवासी सुनील और बूड़िया निवासी अमित गुरुद्वारा में काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी तरह दोनों बिजली के करंट की चपेट में आ गए। उनके साथ काम कर रहे अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। सुनील की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अमित को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सक उसकी हालत पर नजर रख रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों कर्मी किस परिस्थिति में बिजली के संपर्क में आए और हादसा कैसे हुआ। थाना प्रभारी निर्मल ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने का आरोप
मजदूर सुनील की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की देरी पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। यदि समय रहते एंबुलेंस पहुंच जाती तो युवक की जान बच सकती थी। हालांकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।