{"_id":"69ab1d6b83f8c0a138096368","slug":"work-left-incomplete-after-digging-up-the-road-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-152437-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क उखाड़ने के बाद अधूरा छोड़ दिया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क उखाड़ने के बाद अधूरा छोड़ दिया काम
Sat, 07 Mar 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। कस्बा में शिव चौक से लेकर जगाधरी मार्ग पर पुराना पेट्रोल पंप तक पहले कंकरीट की बनी सड़क को उखाड़ कर नए सिरे से ब्लाॅक लगाकर बनाने की तैयारी हो रही है। इसके लिए पुरानी सड़क को जेसीबी से उखाड़ा गया था।
काम पिछले काफी समय से धीमी गति से चलने से निर्माण कार्य स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए भी भारी परेशानी का कारण बन गया है। निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजेश, प्रवीन, मुकेश, सतपाल, साहिल अरोड़ा, सरदार ज्ञान सिंह, राजिंद्र अरोड़ा, मोहन, दामोदर गुप्ता, पवन कुमार, दलजीत सिंह ने बताया कि सड़क खोदाई के बाद धूल-मिट्टी के गुबार लगातार उड़ रहे हैं। वाहनों के कारण धूल का गुबार घरों तक पहुंच जाता है। संवाद