फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Won two silver and one bronze medal in roller skating

Yamuna Nagar News: रोलर स्केटिंग में जीते दो रजत और एक कांस्य पदक

Sun, 04 Oct 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Won two silver and one bronze medal in roller skating
प्रतियोगिता में जीते पदक दिखाते ​खिलाड़ी व उप​स्थित कोच। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। गुरुग्राम में हरियाणा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीसरे इंटर-क्लब टूर्नामेंट में यमुनानगर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की 30 टीमों ने हिस्सा लिया।
सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने लड़कों और लड़कियों के वर्ग में रजत पदक हासिल किए। वहीं लड़कों के एक अन्य वर्ग में यमुनानगर रोलर फाल्कन थंडर टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ यमुनानगर के सचिव विपुल कांबोज ने बताया कि लड़कों के वर्ग में यमुनानगर फाल्कन टीम ने सेमीफाइनल में मेजबान गुरुग्राम स्केटिंग क्लब को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

फाइनल में टीम का सामना पंचकूला रोलिंग थंडर्स से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, यमुनानगर फाल्कन को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा और टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। लड़कियों के वर्ग में भी यमुनानगर फाल्कन टीम ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की कप्तान उर्वेशा के साथ स्वस्ति कांबोज, किआरा, नवधा अग्रवाल और गोलकीपर सीरत कांबोज ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास से टीम पदक हासिल करने में सफल रही। टीम कोच विशाल बक्शी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जानकारी दी। स्कूल लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। स्कूल की निदेशिका डॉ. अनीता कांबोज और प्राचार्या तपोश भट्टाचार्य ने कहा कि खेलों में लगातार भागीदारी से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed