फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Won five gold in the 58th National Hockey Competition

58वीं नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में जीते पांच गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Won five gold in the 58th National Hockey Competition
Won five gold in the 58th National Hockey Competition - फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर)जगाधरी। 58वीं राष्ट्रीय रोलर एवं इन लाइन हॉकी चैंपियनशिप चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में संपन्न हुई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करते हुए जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिद्वंदी को पछाड़कर विद्यार्थियों ने 5 स्वर्ण, 6 रजत व तीन कांस्य पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता 31 मार्च से 11 अप्रैल तक चली। जिसमें देश की करीब डेढ़ दर्जन टीमों ने भाग लिया। हरियाणा की टीम में यमुनानगर के खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन

सोमवार को विजेता टीम का सेक्टर-17 स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्कूल निदेशिका डॉ. अनीता कांबोज ने विजेता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन किया है। हरियाणा टीम के कोच विशाल बक्शी व जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन सचिव संजय कांबोज ने बताया की जूनियर लड़कों के वर्ग में टीम का मुकाबला चंडीगढ़ से हुआ। संघर्षपूर्ण मैच में प्रदेश टीम ने यह मुकाबला 3-0 के अंतर से जीत लिया। टीम कप्तान पार्थ शर्मा, एकांश पंजेटा व शांतनु ओबेरॉय ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं सीनियर लड़कों के वर्ग में फाइनल मैच पंजाब की टीम से हुआ, जिसमें प्रदेश की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया। टीम ने 2-0 के अंतर से जीत लिया। टीम की जीत में सोहिल गर्ग, कप्तान विपुल कांबोज, गोलकीपर विक्रांत सिंह व अर्जुन बक्शी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा अन्य वर्गों में आरव, रसिकंश, वेदांग, देव सिंह, लावण्या, अवनि, पहल, रिद्धिमा, प्रतीक्षा, कनक, कृष्णाव, अद्विक, कार्तिक सूरी, सोहा, ईशा, उदिति, मणि कांबोज, ऐश्वर्या, वैशाली व प्रभनित ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान सचिन पंजेटा, विशाल कुमार, समीर खान, अखिल कांबोज, सुशांक त्यागी, प्रीतम सिंह, गौरव सैनी, अमन कांबोज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed