फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Won cricket trophies at the state level within two years

Yamuna Nagar News: दो साल में राज्य स्तर पर जीतीं क्रिकेट की ट्रॉफियां

Sat, 18 Apr 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Apr 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Won cricket trophies at the state level within two years
ट्रॉफी व पदक दिखाते आर्यन। स्वयं - फोटो : पानीटंकी के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। परिवार के लोगों को टीवी पर क्रिकेट मैच देखते हुए और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी मनाता देखकर दस वर्ष के आर्यन में खेल में आगे बढ़ने का जज्बा उठा। परिवार के सदस्य क्रिकेट प्रेमी तो थे लेकिन खिलाड़ी कोई नहीं था। आर्यन ने क्रिकेट में नाम चमकाने का मन बना लिया। मात्र दो वर्ष में वह कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक व ट्रॉफियां जीत चुका है।
महज 15 वर्ष की आयु में आर्यन बक्शी क्रिकेट का सितारा बन कर उभर रहा है। आर्यन का खेल इतना शानदार है कि उसका चयन सीबीएसई के राष्ट्रीय शिविर के लिए भी किया गया था। इस शिविर में भाग लेने के बाद आर्यन का खेल और भी निखर गया है। आर्यन जब बल्ला लेकर मैदान में उतरता है तो दर्शक तालियों से स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

आर्यन संत निश्चिल सिंह पब्लिक स्कूल की नौवीं में पढ़ रहा है। आर्यन ने बताया कि माता-पिता, चाचा, ताऊ, भाइयों व परिवार के अन्य सदस्य टीवी पर क्रिकेट मैच देखते हैं। यह देखकर उसका क्रिकेट के प्रति रुझान बढ़ने लगा। दस वर्ष आयु में उसने घर व गली में खेलना शुरू किया था। इसके बाद वह स्कूल की क्रिकेट अकादमी में शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर कोच मनिंद्र सिंह ने उन्हें प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण से उसके खेल में सुधार आया और स्कूल की टीम में चयन हो गया। इसके बाद उसने स्कूल स्तर पर कई टूर्नामेंट खेले। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद वह अंडर-14 टीम में खेलने लगा और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। शानदार खेल के दम पर सीबीएसई के राष्ट्रीय शिविर के लिए उसका चयन किया गया।
आर्यन ने बताया कि वह दो साल में चार बार राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खेल चुका है। इसके अलावा मोरियाल सभा की ओर से जिलास्तरीय ओपन श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला है। इसके तीन मैच में उसने छह विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच चुना गया। वह चार पदक और तीन ट्रॉफियां जीत चुका है।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सर्वाधिक 85 रन

आर्यन ने बताया कि बल्लेबाजी में वह राज्यस्तर पर सर्वाधिक 85 रन बना चुका है। वहीं गृह मैदान में उसका स्कोर 100 रन नाबाद है। कोच मनिंद्र सिंह ने बताया कि आर्यन अच्छा बल्लेबाज है। उसकी तकनीक व टाइमिंग उसे दूसरों से अलग बनाती है। क्रिकेट में आर्यन का भविष्य बहुत उज्जवल है। वहीं, आर्यन ने बताया कि उसका सपना भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होना और देश के लिए खेलना है। अपने इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर वह प्रतिदिन तीन से चार घंटे अभ्यास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed