{"_id":"6af4c3fe8ad60e577f0a7a34","slug":"kapalmochan-fairgrounds-divided-into-four-sectors-for-security-purposes-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-165951-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सुरक्षा की दृष्टि से चार सेक्टर में बांटा कपालमोचन मेला परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सुरक्षा की दृष्टि से चार सेक्टर में बांटा कपालमोचन मेला परिसर
Thu, 12 Nov 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
कपालमोचन मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कपालमोचन मेले में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर को चार सेक्टरों में बांटा गया है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपायुक्त प्रीति और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों पर चर्चा की।
महानिदेशक डॉ. दहिया ने कहा कि कपालमोचन मेला धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। मेले में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
वहीं 24 नवंबर को राज्यस्तरीय गुरु नानक देव जी जयंती समारोह आयोजित होगा। इसमें हरियाणा और केंद्र सरकार के मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मेले को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए सरकार की ओर से जिला प्रशासन को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
उपायुक्त प्रीति ने उन्हें बताया कि 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले के पूरे परिसर को चार सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला परिसर तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएं और जगह-जगह सूचना बोर्ड लगाए जाएं। सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, आवागमन, सीसीटीवी कैमरों और रास्तों पर पानी के छिड़काव का विशेष ध्यान रखा जाए। बिजली की ढीली और नीचे लटकती तारों को तत्काल ठीक करवाने के निर्देश भी दिए। इसी कड़ी में अधिकारियों ने मेला परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा,और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। मुख्य मार्गों,और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जाएगी।
स्वदेशी उत्पादों में दिखेगी महिलाओं की प्रतिभा
मेले में स्वदेशी उत्पादों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की ओर से तैयार सामान प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा मिल सके। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।