फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women's contribution to the country's progress: Shyam

देश की तरक्की में महिलाओं का योगदान : श्याम

Sun, 19 Oct 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 19 Oct 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Women's contribution to the country's progress: Shyam
कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गुर्जर कन्या गुरुकुल संस्थान का 37 वां वार्षिकोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया। मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि देश की समृद्धि और तरक्की में महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान है। जिस देश में महिलाओं का सम्मान किया जाता है वह देश तरक्की करता है। कन्या शिक्षा समय की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पद्मश्री ओमप्रकाश गांधी सनातन संस्कृति और वैदिक शिक्षा देने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। भारत में प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति में महिलाओं का विशेष सम्मान रहा है। ज्ञान की देवी सरस्वती, धन की देवी लक्ष्मी, रणभूमि की देवी दुर्गा की विशेष पूजा करने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि माता पन्नाधाय तथा अहिल्याबाई के त्याग और बलिदान का गौरवशाली इतिहास रहा है।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने विश्व को दिखा दिया है कि नारी शक्ति कुछ भी करने में सक्षम है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को शिक्षित करने की अपील की। संस्थान के संस्थापक पद्मश्री ओमप्रकाश गांधी नेकहा कि जब उन्होंने 1985 में संस्था को शुरू की थी, तब बेटियों को शिक्षित करना ग्रामीण समाज में अच्छा नहीं माना जाता था। धीरे-धीरे लोगों ने लड़कियों को शिक्षित करना आरंभ किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन भोपाल खदरी, मनोज जयरामपुर, ओंकार सिंह, मोहन वर्मा, परवीन बटार, मुकेश दमूपुरा, पवन बटार, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, बिरम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed