फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women's rights information given to girl students, Yamunanagar

यमुना नगर: छात्राओं को दी महिलाओं के अधिकारों की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Women's rights information given to girl students, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के वुमेन सेल मानवाधिकार विभाग व योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरोजिनी नायडू की जयंती के उपलक्ष्य में एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। छात्राओं को भारत में महिलाओं के अधिकार विषय पर जानकारी दी गई।
प्रिंसिपल डॉ मीनू जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वुमन सेल इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी सैनी, मानवाधिकार विभाग अध्यक्ष सभ्यता बंसल व योग विभाग अध्यक्ष डॉ. रंजना की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। डॉ. मीनू जैन ने कहा कि एक महिला अपने जीवन में विभिन्न भूमिकाएं निभाती है। जिसमें एक आयोजक, प्रशासनिक अधिकारी, नेता, निदेशक, निर्माता, बेटी, स्वास्थ्य अधिकारी, शिक्षक इत्यादि शामिल है। संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को शिक्षा व समाज के क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रोत्साहित किया। सरोजनी नायडू ने महात्मा गांधी व गोखले से मिलकर भारत छोड़ो आंदोलन व सत्याग्रह आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। जेल भी गई। वे कविता को इतनी सुरीली आवाज में सुनाती थी कि महात्मा गांधी ने उन्होंने भारत की कोकिला के नाम की उपाधि प्रदान की। इस तरह उनको कोकिला के नाम से भी जाना जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed