फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women roared against the government

Yamuna Nagar News: सरकार के खिलाफ गरजीं महिलाएं

Sun, 09 Mar 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Women roared against the government
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिलाओं के संबंधित विभिन्न मांगों समर्थन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों की महिला कर्मियों ने लघु सचिवालय के पास सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम सोनूराम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू), सर्व कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय किसान सभा समेत विभिन्न संगठनों के बैनर तले संगठनों के सदस्य अनाज मंडी जगाधरी में इकट्ठे हुए और सरकार के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शन की अगुवाई महिला जनवादी समिति जिला प्रधान राजेश्वरी, सीटू नेता सुनीता सुघ, एसकेएस सदस्य विजय कुमार, रिटायर्ड संघ जिला सचिव सोमनाथ, किसान सभा जिला अध्यक्ष जरनैल ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अध्यापक संघ महासचिव रामपाल शर्मा, एसकेएस कैथल से जिला प्रधान शिवचरण, जनवादी महिला समिति से प्रदीप, सोमवती, नीलम, सविता, राजरानी, सीटू से विनोद त्यागी, रोशन लाल, एमडीएम वर्कर यूनियन से नीलम भट्टी, सुषमा, उषा, कैलाशो ममता, आंगनबाड़ी से सुनीता करहेड़ा, रेखा सैनी, रजनी, छिमा, आशा वर्कर यूनियन से नीरू, कर्मजीत, सीमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठनों ने ये रखीं मांगें
महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने का वादा तुरंत पूरा किया जाए। भाजपा प्रदेस अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और गायक रॉकी मित्तल पर लगे सामूहिक दुष्कर्म के आरोप की न्यायिक जांच हाईकोर्ट की निगरानी में करवाई जाए। सभी कार्यस्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में प्रीवेंशन ऑफ सेक्सुअल हरासमेंट एक्ट को सख्ती से लागू किया जाए। सखी केंद्रों के लिए बजट बढ़ाकर नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। आंगनबाड़ी, आशा, मिड डे मील, स्क्रैच मदर ग्रुप आदि के तौर पर काम कर रही सभी महिलाओं का रोजगार पक्का किया जाए। मनरेगा का बजट बढ़ाया जाए, प्रतिदिन 600 रुपये मजदूरी व 200 दिन का काम सुनिश्चित किया जाए। शर्तों को हटाकर सभी जरूरतमंद परिवारों को 35 किलो अनाज हर महीने दिया जाए। केरल सरकार की तर्ज पर राशन डिपो पर 14 चीजें दी जाएं। रसोई गैस व अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी वापस ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed