फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   'Women have the power to bring change in the society', Yamunanagar

‘समाज में बदलाव लाने की शक्ति रखती हैं महिलाएं’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
'Women have the power to bring change in the society', Yamunanagar
विद्यार्थियों को जानकारी देतीं वक्ता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता ममतेश ने कहा कि सही कौशल और ज्ञान के साथ शिक्षित महिलाएं समाज में सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने की शक्ति रखती हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या का उन्मूलन, बालिका साक्षरता का स्तर बढ़ाना, लैंगिक भेदभाव और जागरूकता अभियान के पूर्वाग्रह पर अंकुश लगाना शामिल है।
कार्यक्रम अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं को शिक्षित करके के साथ ही बालिका पोषण, स्वास्थ्य स्तर में सुधार, लड़कियों को आगे बढ़ने के अवसर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश की बेटियां सुरक्षित और शिक्षित होंगी, तभी देश और समाज की हालत बदलेगी।
विज्ञापन

यह केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाएं देश की आधी आबादी को कवर करती हैं, इसलिए वे देश की आधी शक्ति हैं। इस मौके पर प्रवेश शर्मा, राम प्रकाश, बलविंद्र सिंह सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed