फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women got angry over rape and murder of girls, protested and blocked the police station

Yamuna Nagar News: बच्चियों से दुष्कर्म और हत्या पर भड़कीं महिलाएं, थाने में प्रदर्शन कर लगाया जाम

Tue, 24 Sep 2024 05:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Women got angry over rape and murder of girls, protested and blocked the police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो मासूम बच्चियों से रेप के बाद हत्या के बाद यमुनानगर में महिला संगठनों में खासा आक्रोश है। महिलाओं ने पहले थाना बूड़िया पर प्रदर्शन किया। इसके बाद सड़क जाम कर धरने पर बैठ गई। महिलाओं ने हत्या के आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही पुलिस के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उधर, महिलाओं के हंगामे की सूचना पर भारी पुलिसबल मौके पर तैनात की गई। डीएसपी के आश्वासन के बाद ही महिलाओं ने धरने को समाप्त किया।
मामला थाना बूड़िया क्षेत्र का है। पांच दिन पहले बूड़िया क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची का दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोग आक्रोशित है। क्षेत्रवासियों ने स्वयं सहायता संगठन की महिलाओं ने थाना बूड़िया पर पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं का कहना है कि आरोपी युवक को फांसी की सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। साथ ही श्री गुरुद्वारा साहिब के सामने सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। महिलाओं ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार को लेकर पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार फैल रहा है। लेकिन, पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर, हंगामे की सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। डीएसपी राजेश गुलिया मौके पर ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी के समय तैनात रहेगी फोर्स
महिलाओं का कहना है कि स्कूलों की छुट्टी के समय रास्तों पर पुलिस तैनात की जाए। इसके साथ ही नशे के कारोबार पर भी रोक लगाई जाए। डीएसपी ने महिलाओं की मांग पर काम करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही धरना समाप्त किया गया। धरने में अर्जुन, बृजपाल राणा, सीमा, सुमन, शीतल, सुषमा, फूलवती, ममता, सोनिया, शालू, पूजा, मीना, बबली, सादिक, आरिफ, अभिषेक अकरम, प्रमोद सैनी, विशेष, दीपक सुखपाल व अन्य मौजूद रहे।
युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
महिलाओं ने मौके से ही एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिलाओं का कहना है कि युवक स्मैक के नशे में है। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी नरेश को कोर्ट में पेश किया। थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पाल समाज व्यक्त किया आक्रोश
छछरौली। छछरौली क्षेत्र के गांव में छह माह की बच्ची से हुई दुष्कर्म के बाद हत्या पर अखिल भारतीय पाल गडरिया महासभा ने भी आक्रोश व्यक्त किया है। सोमवार को गांव में संगठन की बैठक हुई। महासभा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। बच्ची से दरिंदगी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मंगलवार को समाज के लोग एसपी से मिलेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed