फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women embarked on the path of becoming self-reliant by taking training

Yamuna Nagar News: प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने की राह पर चलीं महिलाएं

Sun, 01 Mar 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Women embarked on the path of becoming self-reliant by taking training
गांव दामला में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षण लेतीं महिलाएं। स्वयं
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एचएसआरएलएम) प्रभावी रूप से काम कर रहा है। प्रशिक्षण लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल पड़ी हैं।
मिशन के माध्यम से अब तक 46 हजार से अधिक महिलाएं पंजीकरण करवा चुकी हैं और विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक दविंद्र शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में मिशन की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मिशन ने प्रदेशभर में पांच लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें और परिवार की आय में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। मिशन के तहत जिले में अब तक 25,412 महिलाओं को विभिन्न व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। गांवों में महिलाएं दुकान संचालन, ब्यूटी पार्लर, खेती-बाड़ी, सॉफ्ट टॉय निर्माण और अन्य छोटे उद्यमों से जुड़कर अपनी अलग पहचान बना रही हैं। आंकड़ों के अनुसार 20,681 महिलाएं पशुपालन से जुड़ी हैं, जबकि 2,804 महिलाएं नॉन-फार्मिंग गतिविधियों में कार्यरत हैं।
इसके अलावा 15,563 महिलाएं अन्य आयवर्धक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। मिशन के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। जिले की 105 महिलाओं की वार्षिक आय दो से तीन लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। वहीं 8,579 महिलाएं एक से दो लाख रुपये तक सालाना कमा रही हैं।

इसके अलावा 7,630 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर 60 हजार से एक लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। मिशन के प्रयासों से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब वे परिवार और समाज में निर्णय लेने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed