फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women blocked the national highway for four hours

महिलाओं ने चार घंटे जाम रखा नेशनल हाईवे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Women blocked the national highway for four hours
जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे पर जाम लगाती महिलाएं। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। पंजेटो गांव में गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। महिलाओं ने जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर शनिवार को सुबह जाम लगा दिया। महिलाएं दरी बिछाकर हाईवे के बीचोबीच बैठ गई। महिलाओं को जाम लगाता देख पुरुष भी आगे आ गए। उन्होंने हाईवे के बीच में ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहन खड़े कर दिए।
चार घंटे तक हाईवे जाम रहने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड का रूट पूरी तरह बंद हो गया। लोगों को मजबूरन दूसरे रास्तों से होते हुए छछरौली, प्रतापनगर व हिमाचल प्रदेश जाना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाते हुए जेसीबी से पानी की निकासी करवा कर जाम खुलवाया। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वह दोबारा हाईवे जाम करेंगी।
विज्ञापन

पंजेटो गांव निवासी अमित धीमान, नरेश धीमान, कलीराम, गुलशन, दीपक, प्रदीप, गौरव, सतप्रकाश, निशा, मनीषा, दीपिका, पारो देवी, सुदेश देवी व बचनी देवी ने बताया कि गांव में गंदे पानी की निकासी का पर्याप्त इंतजाम न होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की सभी गलियों में एक से डेढ़ फुट तक पानी जमा है। गलियों में जमा गंदा पानी घरों में घुसने लगा है। गंदे पानी व कीचड़ की वजह से गांव में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। पानी की निकासी करने के लिए बनाई गई पुलिया तो पूरी तरह से ब्लॉक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंदे पानी व कीचड़ की वजह से गांव में मक्खी मच्छरों की भरमार हो गई है। गांव में फैली गंदगी की वजह से छोटे बच्चे बीमार होने लगे हैं। कई बच्चे डायरिया, पेचिश जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वह गांव में गंदे पानी की निकासी का पर्याप्त इंतजाम कराने के लिए निवर्तमान सरपंच, सचिव, बीडीपीओ व प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार आग्रह कर चुके हैं। समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों द्वारा नेशनल हाईवे पर जाम व धरना प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर जगाधरी डीएसपी प्रमोद कुमार, सदर जगाधरी थाना प्रभारी, छछरौली थाना प्रभारी मौके पर ग्रामीणों को मनाने पहुंचे। ग्रामीणों ने सभी अधिकारियों के सामने पहले अपनी समस्या के समाधान की मांग रखी। काफी देर बाद तहसीलदार छछरौली तरुण साहोता ने मौके पर खड़े होकर ब्लॉक हुई पुलिया को जेसीबी की मदद से खुलवाया व ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। उसके बाद ग्रामीण धरना प्रदर्शन समाप्त करने के लिए राजी हुए।

गंदे पानी से होकर गुजरी शव यात्रा
यमुनानगर। पंजेटो गांव ग्रामीण क्षेत्र में है। परंतु नगर निगम एरिया के कामी माजरा में हालात इससे भी ज्यादा खराब हैं। यहां भी गंदे पानी की निकासी का प्रबंध नहीं है। तालाब का पानी ऑवरफ्लो होकर सड़क पर आ गया है। शनिवार को गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके अंतिम संस्कार के लिए लोगों को श्मशान घाट तक जाने का रास्ता भी नहीं मिला। मजबूर होकर लोगों व संस्कार में आए रिश्तेदारों पांवों से जूते निकाल कर हाथों में उठाए और अर्थी को गंदे पानी के बीच से लेकर श्मशान घाट तक लेकर गए। गंदे पानी से लोगों के कपड़े तक खराब हो गए। लोगों का कहना है कि जब से उनका गांव नगर निगम में आया है तब से जीवन नरक बन गया है। नगर निगम में कोई सुनने वाला नहीं है। वार्ड 12 के पार्षद संजीव कुमार ने बताया कि कामी माजरा का तालाब ऑवरफ्लो हो है। वह मेयर के साथ मौके का मुआयना कर चुके हैं। जल्द ही एस्टीमेट बनाकर पानी की निकासी करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed