फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women are writing the story of self-reliance

Yamuna Nagar News: महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी

Fri, 27 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Women are writing the story of self-reliance
नगांवा चेक गांव में बैठक करतीं समूह की महिलाएं। स्वयं
अशोक कुमार
विज्ञापन

यमुनानगर। नगांवा चेक गांव में महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह से एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर बिंदु स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने न केवल अपनी आय बढ़ाई है, बल्कि गांव में रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए हैं।
साल 2019 में गठित इस समूह की 10 महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। समूह की प्रधान फूलवती के नेतृत्व में महिलाएं योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही हैं। समूह ने पारंपरिक सोच से बाहर निकलते हुए खेती, डेयरी और सिलाई-कढ़ाई को आय के प्रमुख साधन के रूप में अपनाया है। फूलवती की ओर से ठेके पर ली गई जमीन पर गोभी, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और लौकी जैसी सब्जियों की खेती की जा रही है, जिससे नियमित आमदनी सुनिश्चित हो रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही समूह की अन्य महिलाएं पशुपालन और डेयरी से जुड़कर रोजाना आय अर्जित कर रही हैं। गांव में दूध उत्पादन बढ़ने से स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां भी तेज हुई हैं। वहीं, कई महिलाएं सिलाई-कढ़ाई के जरिए घर बैठे ही रोजगार प्राप्त कर रही हैं, जिससे उन्हें परिवार और काम के बीच संतुलन बनाने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की सदस्य ममता देवी बताती हैं कि पहले वे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती थीं, लेकिन अब वे आर्थिक रूप से सक्षम हो चुकी हैं और परिवार के फैसलों में भी भागीदारी निभा रही हैं। महिलाओं का कहना है कि मिशन के तहत मिले प्रशिक्षण और वित्तीय सहयोग ने उनके काम को दिशा दी है।

नगांवा चेक की यह पहल यह दर्शाती है कि यदि महिलाओं को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो वे न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव की आर्थिक स्थिति को बदल सकती हैं। यह मॉडल अब आसपास के गांवों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है, जहां महिलाएं समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। संवाद

नगांवा चेक गांव में बैठक करतीं समूह की महिलाएं। स्वयं

नगांवा चेक गांव में बैठक करतीं समूह की महिलाएं। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed