फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women are becoming self-reliant: Rekha

महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर : रेखा

Mon, 10 Nov 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant: Rekha
भाजपा राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए। प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाजपा महिला मोर्चा ने जिला महिला आत्मनिर्भर सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि भारत आज उस दिशा में आगे बढ़ रहा है जहां नारी नेतृत्व सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की अनिवार्य ताकत बन चुका है। लखपति दीदी मिशन ने गांव की महिलाओं को आर्थिक शक्ति दी है, मुद्रा व स्टार्टअप योजनाओं ने उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का साहस दिया है, आज समय की मांग है कि हम विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करें और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दें।

वहीं, आत्मनिर्भर अभियान की प्रदेश सह संयोजक प्रीति जौहर ने कहा कि उज्ज्वला और जनधन योजनाओं ने उनके जीवन में सहजता और सुरक्षा जोड़ी है, और स्वयं सहायता समूहों ने लाखों महिलाओं को सामूहिक शक्ति का स्वरूप दिया है। इस मौके पर जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, भाजपा नेत्री सुनीता शर्मा, भाजपा नेत्री पूनम अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, दीक्षा बराड़, कामना राणा, मनोरमा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed