Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women are becoming self-reliant by embracing self-employment

Yamuna Nagar News: स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Mon, 16 Nov 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant by embracing self-employment
गांव कुंजल में महिलाओं व युवतियों को प्र​शिक्षण देती प्र​शि​क्षिका। स्वयं - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। घर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ महिलाएं अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी कदम बढ़ा रही हैं। किसी ने सिलाई-कढ़ाई को अपना कारोबार बनाया है तो कोई अचार-पापड़, मसाले और अन्य घरेलू उत्पाद तैयार कर कमाई कर रही है। खास बात यह है कि अपने हुनर से पहचान बनाने वाली महिलाएं अब दूसरी महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
गांव भोगपुर की रीना देवी ने मेला व सार्वजनिक स्थानों पर हाथों से बने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर कार्य शुरू किया और आज उनके की ओर से बनाए गए उत्पादों की मांग भी होने लगी है। उनका कहना है कि शुरू में उन्हें परेशानी हुई। लेकिन समय के साथ-साथ अनुभव और लोगों की रुचि के अनुसार काम कर उन्हें अच्छा पैसा कमाने का अवसर भी मिला है।
विज्ञापन

गांव कैत की शकीला ने भी घर में शुरू किए सिलाई-कढ़ाई के कार्य शुरू किया। शुरू में काम न आने से परेशानी जरूर हुई। लेकिन महिलाओं की रुचि के अनुसार उन्हें अनुभव हुआ और आज उनके पास अन्य गांवों की महिलाएं भी कार्य करने पहुंच रहीं हैं और अन्य युवतियों को भी शकीला प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कुंजल की रेखा ने जूट से बने उत्पादों में अपना नाम कमाया है उनका कहना है कि कोई भी कार्य मुश्किल नहीं बल्कि उसे शुरू करने में परेशानी जरूर होती है और मेहनत और लगन से किए गए कार्य हमेशा अनुभव के साथ मुश्किलों से लड़ना सिखाते हैं।
गांव रतनपुरा की रहने वाली प्रवेश भी किसी पुरुष से कम नहीं हैं। वे ड्रोन पायलट बनकर खेतों में उर्वरक खाद डालने का कार्य कर रहीं हैं। उनका मानना है कि सफलता के रास्ते पर चलने के लिए सीढ़ी जरूरी चढ़नी होती है। आज लोग उन्हें ड्रोन दीदी के नाम से जानने लगे हैं।
इन महिलाओं की पहल केवल खुद तक सीमित नहीं है। वे आसपास की जरूरतमंद महिलाओं और युवतियों को सिलाई-कढ़ाई, अचार-पापड़ बनाने, मसालों की पैकिंग और अन्य घरेलू कामों का प्रशिक्षण दे रही हैं। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं भी धीरे-धीरे अपने स्तर पर काम शुरू कर सकें, इसके लिए उन्हें काम की बारीकियां समझाई जा रही हैं।

घर की आमदनी बढ़ाने में निभा रहीं भूमिका
महिलाओं का कहना है कि घरेलू कारोबार से होने वाली कमाई बच्चों की पढ़ाई, घर के खर्च और परिवार की अन्य जरूरतों में लगा रही हैं। इससे आर्थिक फैसलों में उनकी भागीदारी भी बढ़ रही है। कम संसाधनों और छोटे स्तर से शुरू किया गया काम अब उनके लिए आत्मविश्वास और सम्मान का माध्यम बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed