फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Women allegly raped by owner

चाकू की नोक पर नौकर की पत्नी से दुराचार

Wed, 13 Nov 2013 04:18 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Wed, 13 Nov 2013 04:18 PM IST
विज्ञापन
Women allegly raped by owner
फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में नौकर की पत्नी के साथ चाकू की नोक पर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन


 वहीं, देर शाम पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हो गई है। फर्कपुर क्षेत्र के 24 घंटे में दूसरा दुराचार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति जोगिंद्र सिंह के पास कार चलाता है। सोमवार को उसके नंनद की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिस पर मंगलवार सुबह उसका पति उसे दवाई लेने के लिए लाडवा के एक अस्पताल में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह घर पर अकेली थी। सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे जोगिंद्र सिंह उसके पति के बारे में पूछने के लिए घर पर आया। इस दौरान वह उसे चाय देने की बात कहकर रसोई में चली गई।

महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी जोगिंद्र सिंह उसके पीछे रसोई में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और रसोई में रखा चाकू की नोक उसके साथ जबरन दुराचार किया।

दुराचार करने के बाद आरोपी उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शाम को जब उसका पति घर लौटा तो उसने आपबीती पति को सुनाई।


पति ने इसकी सूचना फर्कपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के बयान लिए और अस्पताल लेकर गए, जहां मेडिकल में महिला के साथ दुराचार की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपी जोगिंद्र को देर शाम फर्कपुर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed