फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman's body found hanging, parents accused of murder

Yamuna Nagar News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

Thu, 25 Jul 2024 07:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 25 Jul 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, parents accused of murder
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में महिला का शव संदिग्ध हालात में पंखे से बने फंदे पर लटका मिला है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मायके वालों की शिकायत पर मृतका के पति, सास व उसकी तीन बहनों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के गांव मोहड़ी निवासी दलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी रितु बाला की शादी 28 फरवरी 2009 गांव शादीपुर निवासी शिवकुमार के साथ की थी। शादी के बाद उसकी लड़की पैदा हुई। जिसके बाद पति शिव कुमार, सास तथा ननद हेमप्रभा, उपासना व प्रवीन उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगे। कुछ समय बाद शिव कुमार उसकी लड़की को उनके घर पर छोड़कर चला गया। पंचायती समझौते के बाद उसने अपनी लड़की को फिर से उसके ससुराल शादीपुर भेज दिया। मगर आरोपी उसकी लड़की को परेशान करने लगे। शिव कुमार ने अपनी बहन उपासना का घर बनवाने के लिए उसकी बेटी के गहने गिरवी रख दिए। जब उसकी लड़की ने शिव कुमार से गहने छुड़वाने के लिए कहा तो घर में विवाद ओर बढ़ गया। इसके बाद शिव कुमार ने उसके घर आना जाना बंद कर दिया। मंगलवार शाम को शिव कुमार का उसके भाई के पास फोन आया कि रितु बाला ने खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ उनके घर पहुंचा तो देखा कि रितु पंखे से लटकी हुई थी। देखने में ऐसा लग रहा था कि रितु की हत्या कर उसके शव को लटकाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रितु की हत्या पति शिव कुमार, सास, ननदों हेमप्रभा, उपासना, प्रवीन का हाथ है। सदर थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल के द्वारा करवाया गया है। बिसरा जांच के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed