फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman voilet theft in madni

टमाटर खरीदने के लिए रेहड़ी पर रखा पर्स उठाकर युवक फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Woman voilet theft in madni
आईटीआई के पास स्थित सब्जीमंडी में सब्जी लेने आई महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला ने टमाटर के रुपये देने के लिए जैसे ही पर्स रेहड़ी पर रखा तो वहां खड़ा एक अज्ञात युवक पर्स उठाकर फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोगिंद्र नगर निवासी पूजा ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह आईटीआई सब्जीमंडी में सब्जी लेने के लिए गई थी। जब वह सब्जी लेकर टमाटर लेने लगी तभी उसने रुपये देने के लिए अपना पर्स रेहड़ी पर रख दिया। इसी दौरान रेहड़ी के पास खड़ा युवक उसका पर्स उठाकर फरार हो गया। पर्स में छह सौ रुपये व दो एटीएम कार्ड थे। उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने युवक का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहा। गांधी नगर थाना प्रभारी कमलजीत का कहना है कि आरोपी की तलाश कर रहे हैं। जल्द उसका पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed