फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman sitting outside the house for two days

दो दिन से घर के बाहर बैठी महिला, ससुराल वालों पर पीटकर घर से निकालने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 03:09 AM IST
विज्ञापन
Woman sitting outside the house for two days
जठलाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पुलिस को शिकायत देकर ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति व ससुराल के अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिस कारण वह पिछले करीब दो दिन से अपने बच्चे के साथ घर के बार बैठी है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसे घर के अंदर नहीं आने दे रहे। महिला ने कहा कि उसकी एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ दूसरी शादी हुई थी। उसके पति की भी यह दूसरी शादी है। उसने बताया कि उसके पति को पहनी पत्नी से एक बेटा है जो यहीं पर रहता है। वहीं उसके पास भी पहली शादी से एक बेटा है। जो उसके साथ ही है। पहली पत्नी से उसके पति का तलाक हो चुका है। शादी के बाद से ही उसका पति, ससुर व ससुराल पक्ष के अन्य लोग उसके साथ लड़ाई झगड़ा करते है। मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन

इस बारे वह कई बार पुलिस को भी शिकायत कर चुकी है। लेकिन पुलिस भी मामले में सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। जिस कारण इन लोगों के हौसले बुलंद होते जा रहे है और यह लगातार उसके ऊपर अत्याचार कर रहे हैं। आरोप है कि ससुर उसके साथ जबरदस्ती करता है। पति हर समय शराब के नशे में चूर रहता है। आरोप हे कि पति कहता है कि गलत काम कर पैसे कमा उसे दें। इस बात का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। 19 मई को उसके साथ मारपीट कर निकाल दिया। पिछले दो दिन से वह भूखी प्यासी बच्चे के साथ घर के बाहर बैठी है। कोई उसकी सुनवाई नहीं कर रहा। उसके साथ हो रहे अत्याचार का पूरे गांव वालों को पता है। थाना जठलाना प्रभारी रघुबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed