फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman shot off from Tempo

महिला को टेंपो से उतारकर गोली मारी

Sat, 14 Jun 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर। Updated Sat, 14 Jun 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman shot off from Tempo
प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी प्रेमिका को एनएच 73 ए पर गोली मार दी। गोली महिला की बाजू में लगी। युवक घटना के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर भिजवाकर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।

कस्बा छछरौली का युवक संजू बस स्टेंड के पास जलेबी की रेहड़ी लगाता है। बताया जाता है कि लंबे समय से कस्बे की ही एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार दोपहर को उक्त महिला थ्री व्हीलर में सवार होकर जगाधरी से छछरौली आ रही थी।

उसके साथ संजू भी बैठा हुआ था। जब थ्री व्हीलर एनएच 73 ए पर बीडीपीओ कार्यालय के समीप पहुंचा तो संजू और महिला थ्री व्हीलर से उतर गए। इसी दौरान संजू ने महिला को गोली मार दी। महिला की चीख-पुकार सुन कर राहगीरों ने जैसे ही आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास किया, वह हवा में हथियार लहराता हुआ फरार हो गया।
विज्ञापन


राहगिरों ने घायल महिला को सड़क से उठाकर वहीं पास की दुकान के बरामदे में लिटाया। गोली महिला की बाजू में लगी। घटना की सूचना मिलने पर पर छछरौली थाना प्रभारी सुरेशपाल अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में एंबुलेंस वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल महिला को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला को गोली लगने से मौके पर काफी खून बह गया। आरोपी युवक के पिता का कहना है कि महिला के प्रेम प्रसंग के चलते उन्होंने अपने बेटों को बेदखल किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed