फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   woman say to break illegal relation then husband beaten wife

महिला से अवैध संबंध तोड़ने को कहा तो पति ने तीन तलाक बोल पत्नी को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
woman say to break illegal relation then husband beaten wife
जगाधरी की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने पति को दूसरी महिला से अवैध संबंध तोड़ने को कहा तो उसने तीन तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि तीन माह से उसका पति एक महिला के संपर्क में है और उसके साथ अवैध संबंध है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति व ससुर के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अगस्त 2010 में जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति के साथ निकाह हुआ था। उसके नौ और तीन साल के दो लड़के है। कुछ माह पहले साढौरा क्षेत्र की एक महिला उसके पति के संपर्क में आ गई। उसका पति उस महिला को लेकर घर आ गया। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। उसने ससुर को इस संबंध में बताया तो उन्होंने भी उसकी बातों को अनसुना कर दिया। 19 जून को पति ने उसके साथ फिर मारपीट की तो 20 जून को उसने जगाधरी पुलिस को इसकी शिकायत दी। जब उसके पति को पुलिस को दी शिकायत का पता चला तो 21 जून को उसने उसे तलाक-तलाक-तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। उसकी शिकायत पर एसपी ने मामले की जांच महिला थाना पुलिस को भेज दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पति व ससुर पर 4 मुस्लिम वुमैन प्रोटेक्शन ऑफ राइट मैरिज एक्ट 2019, दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed