फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman's body found in suspicious circumstances

संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव

Mon, 03 Feb 2014 05:06 PM IST
अमर उजाला यमुनानगर
अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 03 Feb 2014 05:06 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in suspicious circumstances
यमुनानगर। गांव नाहरपुर  स्थित एक फार्म हाउस में रविवार को एक जूनियर महिला वकील का शव संदिग्ध हालत में चुन्नी से बने फंदे पर लटका मिला। फार्म हाउस के नौकरों ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। फार्म हाउस के मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया। यहां पर डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया और मामले की जांच के लिए बिसरे को मधुबन भेज दिया गया। जांच की रिपोर्ट आने पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जम्मू कॉलोनी निवासी ईश्वर दलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी नीतू सरसावा स्थित कॉलेज से एलएलबी कर रही थी। वह करीब दो साल से जगाधरी कोर्ट के एक एडवोकेट के यहां प्रशिक्षण ले रही थी। वह बुधवार को लाड़वा के निकट गांव खेड़ी दाबदलान में अपनी चाची के पास गई थी। उसने चाची को बताया कि उसे गांव नाहरपुर में कुछ काम है वह वहां पर जा रही है। इसके बाद उसका शव नाहरपुर में वकील के फार्म हाउस पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

फोन पर पता चला बेटी की मौत हो गई :
नीतू के परिजनों ने बताया कि एक फरवरी को करीब डेढ़ बजे एक अनजान व्यक्ति उनके घर आया और अपना मोबाइल नंबर देकर चला गया। उसके पिता ने बताया कि मोबाइल पर शाम को संपर्क किया। तब उनको पता चला कि उनकी बेटी नीतू की मौत हो गई। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकर ने लटका देखा शव:
पुलिस के मुताबिक नहारपुर स्थित सरकारी अस्पताल  के निकट फार्म हाउस पर काम करने वाले ब्रह्मपाल ने नीतू का शव फंदे पर लटका देखा। फार्म हाउस पर एक ही कमरा है। अन्य में पशु बांधे जाते है। जिस कमरे में नीतू का शव था वह अंदर से बंद नहीं था।

सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर  जांच की जा रही है :
जठलाना थाना प्रभारी रमेश कुमार का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। वकील के यहां पर नौकरी करने वाले नौकरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उनका यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed