{"_id":"68fbca08057fb600a2016224","slug":"woman-riding-scooter-dies-after-being-hit-by-car-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145784-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
Sat, 25 Oct 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। रादौरी रोड पर शुक्रवार दोपहर कार चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार दो महिलाएं व चार वर्षीय बच्चा सड़क गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायल महिलाओं को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। रीना गांव चमरोड़ी में अकेली रहती थी। रीना की मौत का पता लगने पर गांव के लोग पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। इसके बाद उसका शुक्रवार देर शाम गांव चमरोडी में अंतिम संस्कार किया गया।
राहगीरों के मुताबिक गांव चमरोडी निवासी रीना कांबोज (45), शोभा (38) व चार वर्षीय वैदिक स्कूटी से रादौर की ओर किसी काम आ रहे थे। रादौरी गांव से आगे एक गोदाम के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और भाग गया। कार की टक्कर से स्कूटी सवार रीना, शोभा व वैदिक स्कूटी से नीचे गिर गए। इस हादसे में स्कूटी चला रही रीना गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं शोभा व वैदिक को भी चोटें आईं।
राहगीरों ने तीनों को रादौर के अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें यमुनानगर के अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस दौरान चिकित्सकों ने रीना को मृत घोषित कर दिया। रीना रादौर में एक फर्म पर नौकरी करती थी, जो रोज स्कूटी से ड्यूटी जाती थी। रीना के पति चंद्रकिरण की 7-8 वर्ष और बेटे की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। रीना के पास एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।