फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman misdeed in hotel , Yamunanagar

महिला से होटल में किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Woman misdeed in hotel , Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फैक्टरी में काम करने वाली एक महिला ने दूसरी फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे कंपनी के काम के सिलसिले में बुलाया, फिर उसे काला आंब के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या कर जेल करवाने की धमकी देकर कई बार गलत काम किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है कि वह छह साल से मानकपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम कर रही है। वहीं पर एक अन्य फैक्टरी में अनुज उर्फ मोंटी भी काम करता है। मोंटी शुरू से ही उस पर गलत नजर रखता था। जब भी वह फैक्टरी आती जाती थी तो वह उसका रास्ता रोकता था। एक दिन उसने उसे कहा कि वह उसके साथ दोस्ती करना चाहता है। अगर उसने उससे दोस्ती नहीं की तो वह जहर खाकर मर जाएगा। उसने दोस्ती करने से मना कर दिया। लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा।
विज्ञापन

एक दिन आरोपी का फोन आया कि वह उससे कंपनी के काम के लिए मिलना चाहता है। उसने उसे छछरौली बुलाया। वहां से वह उसे कंपनी में काम दिलाने की बात कहकर काला आंब में ले गया। वहां पर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फिर आरोपी उसे बुलाता था। उसने मना कर दिया। 25 जुलाई को आरोपी ने उसे कहा कि अगर वह उसके साथ नहीं गई तो वह जहर खाकर मर जाएगा और उसका नाम लिख देगा। इसे उसे जेल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे पंजेटो के पास एक होटल में लेकर गया। वहां पर उसके साथ गलत काम किया। आरोपी कहता था वह उससे शादी कर उसका जीवन साथी बनना चाहता है। वहीं वह उसे बार-बार मिलने के लिए बुलाता रहा। उसने मना किया तो धमकी देता है। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में आरोपी पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed