{"_id":"6a2333d30b7110c21d004216","slug":"woman-in-love-marriage-jumps-into-canal-ending-her-life-after-being-tormented-by-in-laws-taunts-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-157245-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रेम विवाह के बाद ससुरालियों के तानों से परेशान महिला ने नहर में कूद दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रेम विवाह के बाद ससुरालियों के तानों से परेशान महिला ने नहर में कूद दी जान
Sat, 06 Jun 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बेहोश हुई मृतका शिवानी की मां को संभालते परिजन। संवाद
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने प्रेम विवाह के बाद ससुराल पक्ष के तानों से परेशान पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पिता की शिकायत पुलिस ने पति और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी पति और सास की प्रताड़ना से परेशान थी।
गांव बाकरपुर निवासी चंद्रपाल ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी शिवानी ने वर्ष 2025 में गांव रतनपुरा निवासी मनीष के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद शिवानी समय-समय पर अपनी मां से फोन पर बात करती थी और पति व ससुराल पक्ष से परेशान रहने की बात बताती थी। शिकायत के अनुसार मनीष अपने माता-पिता से अलग नहीं होना चाहता था।
शिवानी अलग रहने की मांग करती थी। इससे घर में विवाद होता रहता था। चंद्रपाल ने बताया कि चार जून की शाम करीब 6:15 बजे पड़ोसी से सूचना मिली कि शिवानी ने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी है। गोताखोरों की टीम ने मशक्कत के बाद शिवानी को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतक के परिजन सिविल अस्पताल में शव गृह के बाहर विलाप करते हुए न्याय की मांग करते रहे। पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने पति मनीष और उसकी मां से तंग आकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर छलका शिवानी का दर्द
शिवानी ने मौत से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक स्टेटस साझा किया था। उसने लिखा था कि काश मुझे पहले पता होता कि तुम मेरे साथ इतना बुरा करोगे, कसम से रिश्ता जोड़ने से पहले हाथ जोड़ लेती। इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
मंदिर में दोबारा कराई गई थी शादी
शिवानी के पिता चंद्रपाल ने बताया कि अंतरजातीय विवाह को लेकर मामला पहले थाने तक पहुंचा था। विवाद बढ़ने पर शिवानी करीब दो महीने अपने मायके में रही। बाद में पुलिस थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, जिसके बाद उसे फिर ससुराल भेजा गया। इसके बाद मंदिर में दोनों की दोबारा शादी कराई गई थी। इसके बाद भी विवाद जारी रहा, जो दर्दनाक घटना में बदल गया।
सास बोलीं - घर में कोई विवाद नहीं था
शिवानी की सास बिमला ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि घर में किसी प्रकार का विवाद नहीं था। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन वह शाम को बाजार गई हुई थीं और शिवानी घर पर अकेली थी। जब वह वापस लौटीं तो शिवानी घर पर नहीं मिली। आसपास पूछताछ में पता चला कि वह अकेले घर से निकली थी। बाद में नहर किनारे पहुंचकर शव बरामद किया गया।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बेहोश हुई मृतका शिवानी की मां को संभालते परिजन। संवाद- फोटो : 1