{"_id":"674531b1df7fa68358063657","slug":"woman-had-gone-to-get-milk-thieves-ransacked-the-house-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-128901-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दूध लेने गई थी महिला, इतने में ही चोरों ने खंगाल लिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दूध लेने गई थी महिला, इतने में ही चोरों ने खंगाल लिया घर
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। जिले में चोरी की वारदात थम नहीं रही है। एक महिला गांव में ही दूध लेने के लिए गई। जब तक वह घर वापस लौटी तो चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर में रखी करीब 80 हजार रुपये की नगदी और लाखों रुपये की ज्वैलरी चोरी कर ले गए। वारदात थाना छप्पर के कान्हड़ी खुर्द गांव में हुई।
पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी मामकौर ने बताया कि शनिवार को उसके पति जगाधरी में दवा देने के लिए गए थे। शाम को करीब पौने पांच बजे वह गांव में ही दूध लेने के लिए गई। जब वह कुछ देर बाद दूध लेकर वापस लौटी तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर घर में देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी हुई थी। सामान को चैक किया तो स्टोर में रखी अलमारी से एक सोने की चैन, 3 सोने अंगूठी और 80 हजार रुपये कैश, व चांदी की पाजेब, 3 सिक्के व चांदी का बिस्कुट, विदेशी घड़ी चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -