फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman forcibly took away children after a fight

Yamuna Nagar News: झगड़े के बाद बच्चों को जबरन ले गई महिला

Mon, 04 Mar 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman forcibly took away children after a fight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पति से झगड़ा करने के बाद पत्नी अपने मायके वालों के साथ मिलकर दोनों बच्चों को छीन कर ले गई। जब देवर ने उन्हें रोकना चाहा तो महिला के परिजनों ने देवर व उसके चाचा के लड़के के साथ मारपीट कर दी। एक को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। थाना बिलासपुर पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बिलासपुर निवासी बलजिंद्र सिंह ने बताया कि उसके भाई परविंद्र सिंह की शादी पंजाब के जिला लुधियाना की इंद्रा कॉलोनी निवासी किरनवीर से हुई थी। शादी के बाद भाई की पत्नी के पास एक लड़की व एक लड़का है। शादी के बाद उसकी भाभी 11 फरवरी को झगड़ा करके अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन

जाते समय वह अपने दोनों बच्चों को घर ही छोड़ कर धक्का देकर चली गई थी। 16 फरवरी को भाभी अपने मायके वालों के साथ गाड़ियों में आई और बिलासपुर बस स्टैंड के पास खड़े हो गए। तभी भाई का बेटा व बेटी स्कूल से आने वाली थी। उसकी मां जसविंद्र कौर उन्हें लेने के लिए सड़क पर खड़ी थी। जैसे ही मां उन्हें लेकर घर जाने लगी तो किरनवीर, उसके मायके वालों ने अपने 20-25 साथियों के साथ मां को पकड़ लिया और दोनों बच्चों को छीनकर जबरदस्ती भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। बलजिंद्र सिंह ने बताया कि इस बारे में उसके पास फोन आया तो वह उस समय अपने चाचा के लड़के हरदेव सिंह के साथ अपने खेतों से मारवा कलां गांव की की तरह से आ रहे थे। उन्होंने भाभी के मायके वालों ने भीलछप्पर गांव के पास रोक कर बच्चों को छीन कर ले जाने का कारण पूछा।
तभी भाई के ससुर बलकार सिंह व दिलबाग सिंह अपनी कार से नीचे उतर कर आए और उस पर डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने चाचा के लड़के हरदेव सिंह से भी मारपीट की। कार पर डंडा लगने से हरदेव बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। वह हरदेव को उपचार के लिए सीएचसी बिलासपुर में लेकर गया।

उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसको ट्रामा सेंटर यमुनानगर रेफर कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में दी। थाना बिलासपुर पुलिस ने बलकार सिंह, हरजिंद्र पाल सिंह, अंग्रेज कौर, किरनवीर कौर, दिलबाग सिंह बगगा, सोनी सिंह व अन्य पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed