फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman files case against 13 people for molestation and setting house on fire

महिला ने छेड़छाड़ और घर में आग लगाने के आरोप में 13 लोगों पर केस दर्ज कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman files case against 13 people for molestation and setting house on fire
यमुनानगर। थाना बूड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में जुलाई में हुए झगड़े में अब दूसरे पक्ष की तरफ से शिकायत दी गई है। दूसरे पक्ष की महिला का आरोप है कि घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की गई। उसके पति के सिर पर पिस्टल भी तानी। साथ ही घर में रखे सामान में भी आग लगा दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव के 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि उसका पति बैंक में नौकरी करता है। 18 जुलाई की रात पति कार में सवार होकर घर लौट रहा था तभी रास्ते में गांव कोहलीवाला के नितिन उर्फ टिंकू व एक अन्य व्यक्ति ने रास्ता रोककर हथियार दिखाकर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर पति कार लेकर वहां से भाग निकला और उनकी जान बच गई। अगले दिन जब उसका पति अपने बीमार पिता के पास बैठा था तो उसी समय 11 से 12 लोग उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने पिस्टल उसके पति के सिर पर तान दी। उस वक्त वह रसोई में काम कर रही थी तभी कुछ लोग रसोई में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी की। रसोई में रखा गैस चूल्हा चलाकर उसके पति का मोबाइल जला दिया। आरोपियों ने उसके घर में भी आग लगाने का प्रयास किया। उसके पति ने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में वहां पर आ गए। लोगों को आता देख आरोपी वहां से उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इसकी सूचना उन्होंने थाने में दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई ओम प्रकाश का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर गांव के 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed