फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman ends life by hanging amidst mental stress

Yamuna Nagar News: मानसिक तनाव में महिला ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 28 Mar 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman ends life by hanging amidst mental stress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव खेड़ी रांगड़ान में मानसिक तनाव से जूझ रही दो बच्चों की मां ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका पति ड्यूटी पर गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान 36 वर्षीय पूजा पत्नी दीपक के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ खेड़ी रांगड़ान में किराए के मकान में रह रही थी। परिजनों के अनुसार पूजा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर में पूजा और उसके दोनों बच्चे ही मौजूद थे। इसी दौरान उसने चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कुछ समय बाद पड़ोसियों को घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत पति दीपक को सूचना दी। दीपक उस समय अपनी नौकरी पर था और एयरटेल कंपनी में कार्यरत है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा। परिजन पूजा को तुरंत फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले की सूचना फर्कपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर भिजवाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed