फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman dies after falling from bike on speed breaker, Yamunanagar

स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike on speed breaker, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। नियमों के विरुद्ध बने स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रक्षाबंधन के दिन बाइक पर पीछे बैठी महिला स्पीड ब्रेकर से उछलकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। राहगीर उसे अस्पताल ले गए वहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। हादसा बिलासपुर रोड स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर से हुआ। महिला रक्षाबंधन पर अपने बेटे रिंकू के साथ बाइक पर मायके खिजरी जा रही थी।
रक्षाबंधन के दिन 55 वर्षीय प्रकाशो देवी बेटे रिंकू के साथ बाइक पर गधौली से गांव खिजरी जा रही थी। बस स्टैंड से वे गांव खिजरी जाने के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल के समीप पहुंचे, तो सड़क पर बना स्पीड ब्रेकर के कारण प्रकाशो देवी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। वहीं बाइक चलाक रिंकू भी घायल हो गया। हादसे के बाद वहां लोग एकत्र हो गए। लोगों ने कहा कि स्पीड ब्रेकर पर न तो कोई संकेत पट हैं, न ही सफेद पट्टी लगाई गई है। रोड पर अचानक स्पीड ब्रेकर का चालक को पतानहीं चलता। यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला के परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला की मौत का जिम्मेदार बताया है। वही इस बारे में एसडीओ अनिल कांबोज ने कहा कि बारिश और अधिक आवाजाही के कारण ब्रेकर पर बनी पट्टी मिट्टी से ढंक गई है। इसे तुरंत साफ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed