फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman dies after delivery, relatives create ruckus in hospital

प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, relatives create ruckus in hospital
कन्हैया चौक स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर शहर थाना के अंतर्गत रामपुरा चौकी इंचार्ज संदीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से लिखित में शिकायत मांगी, लेकिन परिजन बिना शिकायत दिए मृतका का शव लेकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सरसावा निवासी राजा ने बताया कि उसकी पत्नी स्वाति (23) को प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने उसे कन्हैया चौक स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को उसकी पत्नी ने यहां बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। रात में डाक्टरों ने खून की कमी बताई थी। जिस पर ब्लड भी चढ़ाया गया। इसके बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि डाक्टर ने उन्हें स्वाति की तबीयत बिगड़ने का कारण स्पष्ट नहीं बताया और जान बूझकर यहां पर रोके रखा। जब उसकी पत्नी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो डॉक्टर ने उन्हें यहां से चंडीगढ़ ले जाने के लिए कह दिया। जब वह चंडीगढ़ जाने की तैयारी करने लगे। इतने में ही उसकी मौत हो गई। स्वाति की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। अस्पताल में हंगामा होने की सूचना पर रामपुरा चौकी से पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों को इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी और शव लेकर चले गए। हालांकि अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि महिला में रक्त की कमी थी। इस बारे में परिजनों को पहले ही बता दिया गया था। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं, वे झूठे व निराधार है।
विज्ञापन

वर्जन
शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को शिकायत देने के बारे में कहा गया था, लेकिन उन्होंने कोई शिकायत नहीं दी। वह शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed