फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protested by causing traffic jams at seven locations

Yamuna Nagar News: सात जगहों पर जाम लगाकर जताया रोष

Sun, 25 Oct 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Protested by causing traffic jams at seven locations
नेशनल हाइवे छछरौली रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने की घोषणा के बाद भी जिले में बिजली संकट से परेशान लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आपूर्ति बहाल नहीं होने पर शुक्रवार देर रात लोगों ने जिले में सात जगहों पर जाम लगाकर रोष जताया। जाम लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों ने जगाधरी में डीडी अग्रवाल स्कूल के सामने, दुर्गा गार्डन के लोगों ने जगाधरी-छछरौली नेशनल हाईवे पर मटका चौक, बूड़िया चौक और चूना भट्ठी चौक पर जाम लगाया। इसके अलावा जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर जड़ौदा में गुरुद्वारे के नजदीक, रादौर और रादौर रोड पर भी लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
विज्ञापन

हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे जयपाल, मोहित, नमन, अमृत लाल ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में पानी भी नहीं पहुंच रहा। इससे दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों को पीने के पानी, नहाने और शौचालय के इस्तेमाल तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी परेशानी के चलते लोग देर रात सड़कों पर उतर आए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम के कारण सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं। देर रात सफर कर रहे वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास करती रही, लेकिन लोग बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग पर अड़े रहे।

सुबह तक सभी फीडर चालू : एसई
जिले में शनिवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली निगम के एसई सोमबीर भलोठिया ने बताया कि सभी फीडर चालू कर दिए गए हैं और अब कहीं भी बिजली बंद नहीं है। हड़ताल खत्म होने की घोषणा के तुरंत बाद कर्मचारी काम पर लौट आए थे और आपूर्ति बहाल करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed