फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The river waterfront will become the city's landmark

Yamuna Nagar News: शहर की पहचान बनेगा रिवर वाटर फ्रंट

Sun, 25 Oct 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 25 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The river waterfront will become the city's landmark
शहर के बाडी माजरा में रिवर वाटर फ्रंट का ​शिलान्यास करते विधायक, मेयर व अन्य। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर का किनारा आने वाले समय में शहर की नई पहचान बनेगा। यहां विकसित होने वाला रिवर वाटर फ्रंट शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ लोगों को सैर-सपाटे और व्यायाम के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध करवाएगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और मेयर सुमन बहमनी ने शनिवार को परियोजना का शिलान्यास किया।
नगर निगम की ओर से दिव्य नगर योजना के तहत करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को साकार किया जाएगा। परियोजना के तहत नहर किनारे आधुनिक सुविधाओं से युक्त लैंडस्केप एरिया विकसित किया जाएगा। लोगों के पैदल चलने के लिए 2.8 किलोमीटर लंबा फुटपाथ बनाया जाएगा। हरियाली बढ़ाने के लिए उद्यान विकसित होंगे और बैठने के लिए आधुनिक डिजाइन की नौ बेंच लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए 120 फैंसी एवं डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएंगी। ओपी जिंदल पार्क के पीछे से फतेहपुर पुल तक करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे और पांच मीटर चौड़े मार्ग को विकसित एवं सुंदर बनाया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद नहर किनारे का क्षेत्र आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा और शहरवासियों को एक नया सार्वजनिक स्थल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर के किनारे बाड़ी माजरा से पुराने सहारनपुर रोड स्थित फतेहपुर पुल तक पटरी फिलहाल कच्ची है। बारिश के दिनों में कीचड़ जमा होने से लोगों को परेशानी होती है। परियोजना के तहत पटरी पक्की होने से आवागमन सुगम होगा और लोगों को पुराने सहारनपुर रोड तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। बारिश के पानी की निकासी के लिए नालियां भी बनाई जाएंगी।

सुरक्षा पर भी रहेगा जोर
नहर किनारे सुरक्षा के लिए 1050 मिलीमीटर ऊंची पत्थर की दीवार बनाई जाएगी। इसके ऊपर 1200 मिलीमीटर ऊंची जालीदार फेंसिंग लगाई जाएगी, ताकि नहर तक सीधी पहुंच नियंत्रित हो और दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके। हरियाली और व्यवस्थित पैदल मार्ग से क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। शिलान्यास के मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री एवं पूर्व मेयर मदन चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, सहायक अभियंता मृणाल जायसवाल, रोजी मलिक आनंद, राम निवास गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed