फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman dies after consuming expired medicine

एक्सपायरी दवाई खाने से महिला की मौत, पुलिस के पास आई थी जहरखुरानी की सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after consuming expired medicine
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र के गांव गनौला में तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। मृतका के पति का कहना है कि एक्सपायरी दवाई खाने से उसकी पत्नी की मौत हुई है। जबकि अस्पताल से पुलिस के पास जहरखुरानी की सूचना आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव गनौला निवासी काला राम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी परमजीत (38) व तीन बच्चों के साथ गांव में रहता है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। 18 मार्च को वह मजदूरी करने के लिए हिमाचल प्रदेश के गांव कलौड़ी में गया था। इस दौरान उसकी भाभी सुदेश ने उसे फोन किया कि उसकी पत्नी परमजीत की तबीयत खराब है। उसके सिर में दर्द है और चक्कर आ रहे हैं और उल्टियां लग रही है। वह जल्द घर आ जाए। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचा। तब तक उसकी भाभी व अन्य परिजन उसकी पत्नी को छछरौली अस्पताल लेकर गए। सूचना पर वह भी अस्पताल पहुंचा। यहां चिकित्सक ने उसकी पत्नी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां से भी उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया। उन्होंने उसे जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

काला राम ने बताया कि उसकी पत्नी ने घर में रखी एक्सपायरी दवाई खा ली थी। एक्सपायरी दवाई खाने से उसकी तबीयत बिगड़ी है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। न ही उनका किसी पर कोई आरोप है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एसआई बलदेव राज का कहना है कि अस्पताल से जहरखुरानी की सूचना आई थी। जिसपर वे अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने एक्सपायरी दवा खाने की बात कही है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed