{"_id":"6921c9ad7c06d8b4030c7ca2","slug":"woman-dead-body-found-in-tejali-stadium-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: तेजली स्टेडियम के पीछे झाड़ियां में मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: तेजली स्टेडियम के पीछे झाड़ियां में मिला महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sat, 22 Nov 2025 08:03 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 22 Nov 2025 08:03 PM IST
सार
इंदिरा आवास कॉलोनी के पास झाड़ियों में शनिवार को महिला का शव बरामद हुआ। सूचना पर अर्जुन नगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
तेजली स्टेडियम के पीछे इंदिरा आवास कॉलोनी के पास झाड़ियों में शनिवार को महिला का शव बरामद हुआ। सूचना पर अर्जुन नगर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई पर मृतका की पहचान नहीं हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। जानकारी के मुताबिक इंदिरा आवास कॉलोनी में लगे ट्यूबवेल पर ऑपरेटर प्रभु शनिवार दोपहर में ट्यूबवेल पर पहुंचा। इस दौरान उसने देखा कि पास में लगी झाड़ियों के बीच महिला बेसुध पड़ी है। इस बारे में आसपास के लोगों को बताया। साथ ही इसकी सूचना डायल-112 पर दी। मौके पर डायल-112 व अर्जुन नगर चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जिसे बाद में शिनाख्त न होने पर शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
अर्जुन नगर चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष होने का अनुमान है। देखने व आसपास के लोगों से पूछताछ से लग रहा है कि यह महिला भीख मांगती थी। शरीर पर चोट के निशान नहीं है।
विज्ञापन