फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman accuses husband and his friend of rape

महिला ने पति व उसके दोस्त पर लगाया दुष्कर्म तथा अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses husband and his friend of rape
जगाधरी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पति व उसके दोस्त पर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति से हुई थी। लेकिन शादी के बाद उसका अपने पति से मनमुटाव हो गया। इसके बाद से वह अपने पति से अलग रहती थी। 25 अगस्त को उनका समझौता हो गया। जिसके बाद से वह अपने पति के घर रहने लगी। 28 अगस्त को रात साढ़े 10 बजे उसका पति घर आया और उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी ने उसे बांध दिया। जिसके बाद उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। इसके बाद सुबह उसके पति का दोस्त घर आया और उसने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाला उसका मामा वहां पर आ गया। आरोपियों ने उसके मामा के सामने ही उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed