फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman accuses brother-in-law of molestation, case filed against four

महिला ने जेठ पर लगाया छेड़खानी का आरोप, चार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses brother-in-law of molestation, case filed against four
यमुनानगर। बिलासपुर के एक गांव निवासी महिला ने अपने जेठ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे व उसकी बहन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके जेठ, पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिलासपुर के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2002 में उसका व उसकी बहन का अंबाला की एक कॉलोनी निवासी दो भाइयों के साथ विवाह हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसके ससुराल वाले उन्हें अधिक दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि शुरू से ही उसका जेठ यानी उसकी बहन का पति उस पर बुरी नजर रखता था। एक दिन वह घर पर अकेली थी तभी उसका जेठ उसके पास आया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। उसके विरोध करने पर आरोपी वहां से चला गया। जब उसने इस बारे में अपने पति व ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद उसका जेठ उसे परेशान करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके व उसकी बहन के साथ मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में महिला के पति, जेठ, ससुर व सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed