{"_id":"6ab82143b0d975995105fdad","slug":"suhani-wins-first-place-in-viksit-bharat-poster-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-163551-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विकसित भारत पोस्टर स्पर्धा में सुहानी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विकसित भारत पोस्टर स्पर्धा में सुहानी प्रथम
Sun, 27 Sep 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन कॉलेज में बनाए गए पोस्टर को दिखातीं छात्राएं। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय जगाधरी के कला विभाग की ओर से विकसित भारत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की सुहानी देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बीए द्वितीय वर्ष के अनिकेत ने दूसरा और इसी कक्षा के साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बीए प्रथम वर्ष की दिव्या रानी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला उच्चतर शिक्षा कार्यालय के निर्देशानुसार कराई गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टर के माध्यम से विकसित भारत, राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता और सामाजिक विकास जैसे विषयों पर अपने विचारों को रंगों और चित्रों के जरिये अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन कला विभाग में प्रोफेसर सीमा जैन और प्रोफेसर सपना कंबोज की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन
प्राचार्या डॉ. करुणा ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और सामाजिक संवेदनशीलता को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम कला है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के साथ राष्ट्र के विकास के प्रति अपने विचार रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। कला विभाग की इंचार्ज प्रोफेसर सीमा जैन ने कहा कि पोस्टर विधा विद्यार्थियों को विचारों और कल्पनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देती है।