फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Woman accused of beating mother-in-law, father-in-law and husband, Yamunanagar

महिला पर सास, ससुर और पति को पीटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of beating mother-in-law, father-in-law and husband, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना क्षेत्र एक महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी सास, ससुर व पति के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने घर में रखे सामान भी तोड़ दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी महिला व उसके भाई पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 17 थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि साल 2019 में उसके बेटे की शादी जगाधरी की एक कालोनी निवासी महिला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही वह छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद खड़ा कर देती थी। पति के साथ अनबन होने पर दिसंबर 2020 में वह अपने मायके चली गई। वहां जाकर उसने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म व अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप में महिला थाना में केस दर्ज करवाया था। आरोप है कि इसके कुछ दिनों बाद उसकी पुत्रवधू, उसका भाई व उसके मायके पक्ष के अन्य लोग उनके घर पर आए। आरोप है कि उन्होंने उनके साथ बहस की।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने उसके, उसकी पत्नी व बेटे के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने घर में रखे सामान के साथ भी तोड़फोड़ की। जब उन्होंने इसका विरोध जताया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार होगए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस पर ने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में आरोपी महिला व उसके भाई को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed