फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Without Guru, students took the exam with incomplete syllabus

बिन गुरु, अधूरे सिलेबस के साथ विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Without Guru, students took the exam with incomplete syllabus
राजकीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। वीरवार को विद्यार्थियों ने बिना गुरु जी के पहला पेपर दिया। विभाग ने परीक्षाएं शुरू करवा दी है, लेकिन अभी तक सभी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो पाई है और न ही उनका सिलेबस पूरा है। जिसके चलते विद्यार्थी बिना शिक्षक केवल पुस्तकों के सहारे परीक्षा दे रहे हैं। ऐसे में इसका असर विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर पड़ेगा। इन परीक्षाओं के सभी विषयों के प्राप्तांक का 10 प्रतिशत वार्षिक परीक्षा में जुड़ेंगे। इससे उनका वार्षिक प्रदर्शन भी इससे प्रभावित होगा। हालांकि विभाग सभी स्कूलों में जल्द ही स्टाफ पूरा होने करने की बात कह रहा है लेकिन इससे न तो विद्यार्थी, न अभिभावक और न ही अध्यापक संतुष्ट है।
विज्ञापन

वीरवार को पहले दिन सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति लगभग शत प्रतिशत रही। परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग की ओर से सभी प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए कार्यालय स्तर पर टीमों का गठन किया गया है। यह टीम परीक्षा के दौरान स्कूलों का निरीक्षण करेगी। इसी कड़ी में पहले दिन जिला कार्यालय की टीम चांदपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंची। यहां टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा जगाधरी, मॉडल कॉलोनी सहित रादौर, सरस्वती नगर, छछरौली, प्रतापनगर, बिलासपुर व साढौरा खंडों में भी टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान नकल का कोई केस नहीं पकड़ा गया। चांदपुर में अतिरिक्त जिला समन्वयक अधिकारी डॉ. धर्मवीर खटकड़ व सुभाष चंद ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षाओं में औचक निरीक्षण विभिन्न टीमों द्वारा जारी रहेगा। पहले दिन विभिन्न खंडों में टीम ने निरीक्षण किया। कहीं कोई नकल का केस नहीं मिला। परीक्षा संचालन सही तरीके से करवाया जा रहा है। इस दौरान शिक्षक महेंद्र सिंह कलेर, हरीशचंद्र, रमेश चंद्र, वंदना शर्मा, अलका व कीर्ति शर्मा ने विद्यार्थियों को नकल रहित परीक्षा की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन

शिक्षकों के तबादले के कारण कई स्कूलों में अध्यापकों की कमी हो गई है। इसे दूर करने के लिए विभाग काम कर रहा है। कई स्कूलों में यह कमी दूर कर दी गई है। मॉडल स्कूलों के लिए टीजीटी के आवेदन मांगें गए हैं। जल्द ही इनकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रेम सिंह पूनिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
परीक्षा को लेकर लगाई धारा 144
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय अंक सुधार, आंशिक अंक सुधार, रि-अपीयर) की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। यह परीक्षाएं 17 अक्तूबर तक चलेगी। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षाओं को सुचारू व नकल रहित करवाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। परीक्षा केंद्रों के पास पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने तथा बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। डीसी एवं जिलाधीश राहुल हुड्डा ने बताया कि भिवानी बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व नकल रहित करवाने के लिए धारा 144 लगाई गई है। उन्होंने कहा कि आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर की परिधि में 17 अक्तूबर तक दोपहर दो से साढ़े चार बजे परीक्षा के दौरान फोटोस्टेट व्यवसाय पर प्रतिबंध लगा गया है। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed