{"_id":"675218eeb856e3df1f05324a","slug":"withdraw-25-thousand-from-account-by-changing-debit-card-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-129444-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 25 हजार
Fri, 06 Dec 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। न्यू जैन नगर दुर्गा गार्डन निवासी मोलड़ सिंह का डेबिट कार्ड बदलकर अज्ञात युवक ने उसके बैंक खाते से 25 हजार रूपये निकाल लिए। जब उसके मोबाइल पर पैसे निकालने का संदेश आया तो उसने अपना डेबिट कार्ड देखा वह बदला हुआ था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मोलड़ सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन दिसंबर को शाम चार बजे शहर के महावीर चौक के पास केनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया। जब वह पैसे निकाल रहा था तो उसके पीछे एक युवक आ गया मगर एटीएम से पैसे नहीं निकले।
इसके बाद वह दूसरे एटीएम पर पैसे निकलवाने के लिए गया मगर वहां से भी उसके पैसे नहीं निकले। जब वह परेशान होकर घर आ गया तो उसके मोबाइल पर उसके खाते से 25 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। जब उसने अपना डेबिट कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था।