{"_id":"66ac224abbfea6572c0eb305","slug":"wires-hanging-on-the-road-fear-of-accidents-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123069-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क पर झूल रहे तार, हादसों की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क पर झूल रहे तार, हादसों की आशंका
Fri, 02 Aug 2024 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। रादौर-जठलाना मार्ग किनारे कई जगह तार जमीन को छू रहे हैं या सड़क से कुछ फीट ऊपर झूल रहे हैं। इससे हादसे की आशंका है। आरोप है कि शिकायत पर भी बिजली निगम की ओर कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में संदीप कुमार, राजीव, प्रवेश, मनीष, सोनू ने बताया कि बिजली निगम रादौर कार्यालय से लेकर त्रिवेणी चौक तक बिजली के खंभों पर अलग-अलग फीडरों की केबिल तार बिछाई गई। लेकिन तार केबिल खंभों की बजाय सड़क किनारे जमीन पर पड़ी है। कई जगह जमीन से कुछ फीट ऊपर झूल रही है।
इससे कभी भी हादसा हो सकता है। एक निजी स्कूल के बाहर बिजली की केबिल तार जमीन पर पड़ी है। इसकी शिकायत की गई थी, पर बिजली निगम के अधिकारी मामले को लेकर गंभीर नहीं है। इस बारे में बिजली निगम एसडीओ पंकज देशवाल ने बताया कि खंभों से नीचे सड़क तक लटकी केबिल तार कंडम हो चुकी हैं, उन्हें मौके से हटवा दिया जाएगा।