{"_id":"63b1d4cadb030977eb71f9ae","slug":"winners-of-competitions-honored-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl1322917139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
विज्ञापन
वीर बाल दिवस प्रतियोगिता विजेताओं के साथ मौजूद स्कूल स्टाफ। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। मुसिंबल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया जा रहा वीर बाल दिवस सप्ताह संपन्न हो गया। समापन समारोह पर प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिकता, सत्य व मानव सेवा के भावना उत्पन्न करना रहा। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नौ जनवरी 2022 को गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहबजादों को श्रद्धांजलि देने के लिए 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।
इस दौरान विद्यार्थियों ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवन चरित्र और उनके परिवार की शहादत को विभिन्न गतिविधियों से प्रस्तुत किया। इस दौरान भाषण, चित्रकला, निबंध, प्रश्नोत्तरी इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई। कार्यक्रम का संचालक व स्काउट्स एंड गाइड के कैडेट्स को भी पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में एमडीएम की महिला सदस्यों, सफाई कर्मचारी एवं चौकीदार को भी सम्मानित किया। संचालक रविंद्र विज्रा ने किया। इस दौरान रणधीर कुमार, मानसिंह, तरनजीत कौर, सुनील पुरी, सुशील कुमार, सोनिया, पूजा, सतविंद्र कौर, परमजीत, मनिंद्र कौर, राजेश कुमार, रवनीत, रणजीत, पूर्णचंद आदि उपस्थित रहे।