{"_id":"6ab8272b940ca34a6b0ad51f","slug":"rs-160-lakh-withdrawn-from-account-after-hacking-mobile-phone-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-163566-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.60 लाख रुपये
Sun, 27 Sep 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर अपराधियों ने साढौरा निवासी 59 वर्षीय ललित कुमार का मोबाइल फोन हैक कर उनके क्रेडिट कार्ड से 1.60 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने महज 44 मिनट के भीतर वारदात को अंजाम दिया। खाते से रकम कटने के संदेश मिलने पर धोखाधड़ी का पता चला। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ललित कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर उनके मोबाइल फोन को हैक कर लिया गया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए 1.60 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने न तो किसी लेन-देन की अनुमति दी थी और न ही उन्हें इसकी कोई पूर्व जानकारी थी।
ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान संदिग्ध लेन-देन का विवरण खंगाला जा रहा है, ताकि रकम के लेन-देन से ठगों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी अपरिचित व्यक्ति को मोबाइल फोन का एक्सेस न दें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। सतर्कता से ही साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं।