{"_id":"a0e1951089813fe3a5e0a48718437d91","slug":"will-upgrade-the-tool-room-jagadhri","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपग्रेड होगा जगाधरी का टूल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपग्रेड होगा जगाधरी का टूल रूम
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
Updated Sun, 29 Jun 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी के इंडस्ट्री ऑफ कॉमर्स हरियाणा के डायरेक्टर अशोक सांगवान ने कहा कि उद्योगपतियों को नई तकनीक प्रदान करने के लिहाज से जगाधरी बस अड्डे के सामने स्थित कॉमन फैसिलिटी सेंटर (टूल रूम) को अपग्रेड किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने उद्योपतियों तथा एसोसिएशन से पेशकश की कि इस टूल रूम देखरेख स्वयं करें। ताकि सही ढंग से तकनीक का इस्तेमाल किया जा सके।
सांगवान ने शनिवार को हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से डिजाइन अवेयरनेस फार लाइट इंजिनियरिंग इंडस्ट्री विषय पर आयोजित सेमीनार में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन यमुनानगर स्थित एक होटल में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ साथ उचित सुझाव भी दिए।
सांगवान ने कहा कि उद्योग देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इनके विकास के लिए हमें ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि विकास के लिए जो बड़ी योजनाएं फाइलों में दबी पड़ी हैं, उन्हें बाहर लाकर काम करने की जरूरत है। ट्विन सिटी में सैकड़ों ऐसे उद्योग है, जिनकी विदेशों में भी पहचान है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पूरा लाभ उठाएं।
साथ ही उन्होंने कहा कि जगाधरी बस अड्डे के सामने बने टूल रूम को सरकार द्वारा अपग्रेड करने की जरूरत है। फिलहाल उसकी मशीनरी काफी पुरानी हो चुकी है।
इसके अलावा कुछ मशीनरी को बदलने की जरूरत भी है। मशीनरी के अभाव में उद्योगपति नई तकनीक से रूबरू होने से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द इस टूल रूम को अपग्रेड किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उद्योगपतियों से पेशकश की कि वे टूल रूम की जिम्मेदारी खुद संभालें।
एमएसएमई के निदेशक विजय कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा ट्विन सिटी में फैक्टरियों को बढ़ावा देने के लिए काम कयिा जा रहा है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान राज चावला ने कहा कि उद्योगपतियों को अपनी यूनिट चलाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जो योजनाएं सरकार की ओर से चलाई जा रही है उनका पूरा लाभ इंडस्ट्री संचालकों को नहीं मिल रहा है। चैंबर आफ कामर्स द्वारा उद्योगपतियों को इंडस्ट्री को विकसित करने के लिए नई तकनीकों के बारे में अवगत कराया जाता है। जिससे वह अच्छे प्रोडक्ट बाजार में उतार पाते है। सेमीनार में नेशनल इंस्टीटयूट आफ डिजाइन की बिंदू रंजन, को चेयरमेन अंजू बजाज, जीएस चावला, भारत गर्ग, तिलक राज विनायक, दिनेश गुप्ता, उमरेश सौंधी, राजेश सौंधी, समीरा सलूजा के अलावा अनेक उद्योगपतियों ने भाग लिया।