{"_id":"667a1288536c2cd9450c09d5","slug":"will-protest-against-sdo-on-july-2-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-120974-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एसडीओ के खिलाफ दो जुलाई को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एसडीओ के खिलाफ दो जुलाई को करेंगे प्रदर्शन
Tue, 25 Jun 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। मांगों को लेकर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों व उपमंडल अधिकारियों में तनातनी चल रही है। इस पर सोमवार को जगाधरी उपमंडल कार्यालय में मामूली हंगामा भी हुआ। कर्मचारियों और एसडीओ की सोमवार को बैठक पूर्व में निर्धारित थी। बैठक में मांगों को लेकर एसडीओ व कर्मचारियों में चर्चा की जानी थी।
कर्मचारियों का आरोप है कि बैठक के दौरान एसडीओ ने उनकी बात नहीं सुनी। वहीं एसडीओ ने मांग मानने से इनकार कर दिया है। जिससे कर्मचारी वहां से चले और एसडीओ के खिलाफ आंदोलन करने की घोषणा कर दी। इसके तहत दो जुलाई को कार्यालय पर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।
ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के शाखा प्रधान विजय कुमार शर्मा ने बताया कि एसडीओ द्वारा मनमाने तरीके से कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं व लाभ अधिकारी अपने स्तर पर रोके हुए है। इस बार जब भी बात करते हैं, तो वे आनाकानी करते हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर एसडीओ की ओर से सोमवार को यूनियन की बैठक बुलाई गई थी। यूनियन का शिष्टमंडल बैठक के लिए पहुंचा, लेकिन एसडीओ ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। सरकार की ओर से दी जारी सुविधाएं व लाभ भी उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं। जिससे कर्मचारियों में रोष है।
विजय कुमार ने कहा कि इसके विरोध में कर्मचारी दो जुलाई को धरना प्रदर्शन करेंगे। यूनियन की बैठक में जिला प्रधान अनिल मुंजाल, जिला महासचिव सुखदेव, जिला चेयरमैन कश्मीरी लाल, प्रांतीय उप प्रधान साहब सिंह, प्रांतीय सह सचिव पवन शर्मा, प्रांतीय प्रचार सचिव सियाराम, सुदेश दहिया, पंकज धीमान, सुखविंद्र सिंह, अजय, भूपिंद्र सिंह, सुशील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।