फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Will have to wait for new electric AC city buses

Yamuna Nagar News: नई इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों का करना होगा इंतजार

Sun, 09 Jun 2024 05:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait for new electric AC city buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले को और नई इलेक्ट्रिक एसी बसें के लिए कुछ माह इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि पहले आचार संहिता हटने के बाद और नई बसों के आने की उम्मीद थी, पर इसमें कई माह का समय लगने की आशंका है। क्योंकि और नई बसों के आने से पहले उनके चार्जिंग व वॉशिंग प्वाइंट्स की संख्या बढ़ेगी। साथ ही मरम्मत के लिए अलग से कर्मशाला भी बनेगी।
ऐसे में मौजूद पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों से ही जिले के लोगों को काम चलाना पड़ेगा। हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो पर जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के तौर पर चलाया जा रहा है। अभी डिपो के कोटे की 45 और इलेक्ट्रिक एसी बसें आनी है।
विज्ञापन

इसके बाद शहर सहित ग्रामीण इलाकों को भी इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा में कवर करने की योजना है। यमुनानगर व जगाधरी दोनों शहरों के साथ छछरौली में यह सेवा जारी है। और नई बसें आने पर बिलासपुर, छप्पर सहित वर्कशॉप रोड, बूड़िया सहित यमुनानगर व जगाधरी शहर के मुख्य रास्तों पर भी सेवा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक एसी बसों के चार्जिंग व वाशिंग स्टेशन सहित कर्मशाला के लिए दो साइट्स चिह्नित की गई हैं। एक साइट अंबाला-जगाधरी रोड पर भंभोली गांव की साढ़े चार एकड़ जमीन है, वहीं दूसरी साइट शहर के अंदर जगाधरी बस स्टैंड परिसर में पुरानी पानी की टंकी वाली जगह है। भंभोली के बाद जगाधरी बस स्टैंड पर भी यह निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। इनमें जगाधरी बस स्टैंड पर बसों के 10 चार्जिंग प्वाइंट्स व बसों की धुलाई के लिए वॉशिंग प्वाइंट्स बनेंगे।

साथ ही बसों की मरम्मत के लिए कर्मशाला भी होगी। ऐसे ही इससे बड़े स्तर पर भंभोली में निर्माण कार्य होगा। इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा के प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने कहा कि अभी अन्य जिलों में इलेक्ट्रिक एसी बसें आनी है, जिसके बाद यमुनानगर में और इलेक्ट्रिक एसी बसें आएंगी। तब तक भंभोली व जगाधरी में चार्जिंग, वॉशिंग प्वाइंट्स सहित कर्मशाला बनाने के प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed